

- समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने प्रत्येक फ्लैट रहवासी से निवेदन किया हैं कि बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त सावधानी रखे।
बिलासपुर, 07 अप्रैल ,campussamachar.com, शुभमविहार स्थित जे पी हाइट्स स्थित ट्रांसफार्मर में आज दोपहर 1.45 बजे आग की लपट को देखकर 303 निवासी डॉ आकांक्षा राजपूत ने त्वरित निर्णय लेते हुए गार्ड, केयर टेकर, अन्य ड्राइवरों को निर्देश देते हुए अग्नि शमन यंत्र की मदद से अग्नि को नियंत्रित कर एक बड़ी दुर्घटना को रोकने का साहसिक कार्य किया है।
जे पी हाइट्स विकास समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने समिति की और से उन्हें साधुवाद देते हुए सभी को उनके जैसे ही जागरूक रहने का निवेदन करते हुए बताया कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए परिसर में दोनों पानी की टंकी से हौज पाइप जोड़ने के अलावा प्रत्येक मंजिल में दो दो अग्निशामक यंत्र भी रखवाए गए है। जिन्हें नियमित रूप से प्रतिवर्ष रिफिल कराया जाता हैं।
उन्होंने प्रत्येक फ्लैट रहवासी से निवेदन किया हैं कि बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त सावधानी रखे। साथ ही छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के उच्चाधिकारियों से निवेदन किया हैं कि वे समय समय पर अपने स्टॉफ भेजकर इसे ट्रांसफार्मर की जांच करवाते रहे। चूंकि सावधानी ही सुरक्षा हैं। अत: बड़ी दुर्घटना होने के पहले ही सावधानी रखना ज्यादा उचित है।
