

लखनऊ 6 अप्रैल , 2025, campussamachar.com, नवरात्रि के पावन पर्व के समापन अवसर पर आज 6 अप्रैल 2025 को श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज (एसएस जेडी इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज-SSJD Inter college lucknow, ) लखनऊ में कन्या पूजन का आयोजन किया गया . विद्यालय के निदेशक डॉ जेपी मिश्र एवं प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन ग्रहण कराया।
निदेशक डॉक्टर जेपी मिश्र ने कन्या पूजन के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति में कन्या पूजन का बहुत ही महत्व है और कन्या पूजन से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा यही कारण है कि नवरात्रि पर्व में हम सब भारतीय मां दुर्गा के अलग-अलग नव रूपों की पूजा अर्चना और वंदन करते हैं। भोजन ग्रहण करने को उपरांत कन्याओं को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई . यह अवसर पर कई अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।
