

- महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने भगवान श्रीराम को सनातन समाज का नायक बताते हुए उन्हें सामाजिक समरसता व आदर्श परिवार संकल्पना का उरप्रेरक बताया तथा उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज को गतिशील व एकजुट बनाए रखने का आवाहन किया।
बहराइच 6 अप्रैल , campussamachar.com, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मजयंती के पावन पर्व पर आज हनुमंत आश्रम (नगरौर) चितौरा परिसर में तथा नगर क्षेत्र स्थित गायत्री चेतना केंद्र परिसर (डिगिहा) में रामनवमी पर्व श्रद्धा आस्था व भक्ति संगीत प्रस्तुत कर मनाया गया।
उपस्थित श्रद्धालुओं ने राम चरित मानस का संगीतमय पाठन किया तथा भगवान श्रीराम को सनातन समाज का अग्रदूत बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलकर सनातन समाज को मजबूत तथा अखण्ड बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
हनुमंत आश्रम नगरौर में आयोजित जन्मजयंती समारोह को संबोधित करते हुए महंत स्वामी विष्णु देवाचार्य महाराज ने भगवान श्रीराम को राष्ट्रनायक बताते हुए उनके जीवन चरित्र को समग्र सनातन समाज का प्रेरणादायक बताया और सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों व जातीय व्यवस्था को दूर कर अखण्ड हिन्दू राष्ट्र बनाने का आवाहन किया।
महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने भगवान श्रीराम को सनातन समाज का नायक बताते हुए उन्हें सामाजिक समरसता व आदर्श परिवार संकल्पना का उरप्रेरक बताया तथा उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज को गतिशील व एकजुट बनाए रखने का आवाहन किया।
गायत्री चेतना केंद्र व्यवस्थापक प्राचार्य आर०पी०एन श्रीवास्तव ने हिन्दू समाज को विश्व का सबसे उत्तम महान धर्म बताया तथा सामाजिक एकता अखण्डता व अक्षुणता बनाए का आवाहन किया।
कार्यक्रम का संचालन विहिप विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव ने किया। सनातन समाज की ओर से आयोजित जन्म जयंती समारोह में प्रमुख रूप से समाजसेवी डॉ० राधेश्याम गुप्ता , विवेक सक्सेना , अखिलेश श्रीवास्तव , गायत्री परिजन पंडित जगदीश मिश्र , दुर्गेश मिश्र , मालवीय मिशन महामंत्री प्रोफेसर मनीष गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।,
