

- इस अवसर पर साईं झूलेलाल धाम एवं स्थानीय जनता की जो बहुप्रतीक्षित मांग साईं झूलेलाल धाम परिसर में बोर खनन की थी।
भिलाई , 05 अप्रैल ,campus samachar.com, साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड में भगवान झूलेलाल जी की छठी एवं चैत्र नवरात्रि पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साईं झूलेलाल जी के भजनों के साथ हुई। तत्पश्चात समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता की आराधना कर नव कन्या भोज में महिला मंडली के द्वारा नौ कन्याओं को प्रसाद,स्वल्पाहार एवं उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन में आरती,अरदास एवं साईं जी का पल्लव गाकर विश्व आरोग्य एवं कल्याण की प्रार्थना की गई।इस अवसर पर साईं झूलेलाल धाम एवं स्थानीय जनता की जो बहुप्रतीक्षित मांग साईं झूलेलाल धाम परिसर में बोर खनन की थी।

इस मांग को पूरा करने के लिए वैशाली नगर क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन जी के द्वारा त्वरित घोषणा की गई।जिसके परिपालन में विधायक निधि से उसी दिन बोर खनन करवाया गया।स्थानीय जनता की संवेदनाओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जल के देवता के धाम में जल की सौगात देने के इस अभूतपूर्व निर्णय एवं प्रयास का समाज के लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया .
साईं झूलेलाल जी की छठी एवं चैत्र नवरात्र के आयोजन के पावन सुअवसर पर बोर खनन का समाज की ओर से उपस्थित आदर्श सिंध ब्रादर मंडल के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी एवं साईं झूलेलाल धाम महिला मंडली की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नागदेव जी के साथ उपस्थित समाज के श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर विधायक जी का आभार प्रकट साईं झूलेलाल एवं समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

