
- श्री राम नवमी पर पांडेय गुट ने दी सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
लखनऊ , 05 अप्रैल , उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने कल 6 अप्रैल 2025 राम नवमी के पावन अवसर पर संगठन की ओर से सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगल मय उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर शिक्षक समाज से भावी युवा पीढ़ी को भगवाँन श्री राम जी के जीवन मूल्यों व उनके आदर्शो का पाठ पढ़ा कर संपूर्ण राष्ट्र में राम राज्य की संकल्पना को साकार करने मे अपना रचनात्मक योगदान करने का आह्वांन किया है।
उन्होंने इस अवसर पर जारी अपने बधाई संदेश मे वसंतिक नव रात्रि शक्ति स्वरूपा नव दुर्गा अष्टमी एवं सिद्धि दात्री की भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अन्याय पर न्याय की जीत व अच्छाई से बुराई का अंत का भी पाठ भावी पीढी को पढ़ाने का आग्रह किया है।
