
- सदस्यता बढ़ाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया। पंजाब नैशनल बैंक के स्थापना दिवस पर जन जागरण करने का निर्णय लिया गया।
बिलासपुर , 01 अप्रैल , campussamachar.com, नववर्ष से अनेकों त्यौहार व आज से शुरु नए वित्तीय वर्ष के अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक, जिंदल रोड, रायगढ़ शाखा में ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन, बिलासपुर मंडल के सदस्यों की विशेष सभा का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम सभी को विविध त्यौहारों पर बधाई देते हुये एआईपीएनबीपीए के अध्यक्ष एस एन चावड़ा ने सचिव रूपरतन सिंह को आगे की कार्यवाही हेतु अधिकृत किया। इस अवसर पर सर्वश्री सत्यव्रत पंडा, प्यारेलाल मानिकपूरी, ललित अग्रवाल, रवि शंकर पटनायक, सुरेंद्र चावड़ा, रूप रतन सिंह, मनोरंजन परिडा, सिद्धार्थ शंकर दास, चंद्रभूषण सिंह सहित अनेकों साथी उपस्थित रहे। बैठक में कानपुर कॉन्फ्रेंस की जानकारी सहित पेंशन अपडेशन, मेडिकल इंश्योरेंस व अन्य सामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य प्रबंधक सिद्धार्थ शंकर दास ने समस्त सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने मित्र, परिचित, रिश्तेदारो को पीएनबी के प्रोडक्ट्स की विशेषताओं की जानकारी अवश्य देवे। उन्होंने बताया कि पीएनबी द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, एसईसीएल, सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस की सेवा भावना का सम्मान करते हुए प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी हेतु विशेष वेतन खाता के तहत एक करोड़ रुपये दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा, लड़कियों की शादी व बच्चों की पढ़ाई हेतु लाखों रुपये की अतिरिक्त निःशुल्क सुविधाओं सहित व्यक्तिगत ऋण, आवास ऋण व वाहन ऋण पर प्रोसेसिंग फीस व डाक्यूमेंटेशन चार्जेस में भी छूट प्रदान की जा रही हैं।
सदस्यता बढ़ाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया। पंजाब नैशनल बैंक के स्थापना दिवस पर जन जागरण करने का निर्णय लिया गया।
