

- विद्यालय की प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा ने मनीषा पत्रिका में प्रकाशित कई कहानियों की चर्चा करते हुए कहा कि छोटे-छोटे कक्षाओं के बच्चों ने भी अच्छी-अच्छी कविताएं और चुटकुले लिखकर अपनी साहित्यिक प्रतिभा का परिचय दिया है।
लखनऊ, 30 मार्च, campussamachar.com, श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज (एसएसजेडी इंटर कॉलेज) की वार्षिक शैक्षिक पत्रिका “मनीषा” का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय ( SSJD Inter college Lucknow ) के निदेशक डॉ जेपी मिश्र, प्रबंधक चंद्रकांत मिश्रा और प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने ‘मनीषा’ का विधिवत विमोचन और लोकार्पण किया।
विद्यालय ( SSJD Inter college Lucknow ) के निदेशक डॉ जेपी मिश्र ने बताया कि इस शैक्षिक पत्रिका में विद्यालय (SSJD Inter college Lucknow ) की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लेख , कविता, कहानी संस्मरण, धार्मिक स्थलों के लिए शहर के वैज्ञानिक संस्थानों के बारे में भी मह्त्वपूर्ण जानकारी दी गई है . इसके अलावा टीचिंग स्टाफ के कई लेख और कहानी प्रकाशित हुई हैं। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण शैक्षिक सामग्री भी दी गई है, ताकि वे अध्ययन कर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकें।
विद्यालय ( SSJD Inter college Lucknow ) की प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा ने “मनीषा” पत्रिका में प्रकाशित कई कहानियों की चर्चा करते हुए कहा कि छोटे-छोटे कक्षाओं के बच्चों ने भी अच्छी-अच्छी कविताएं और चुटकुले लिखकर अपनी साहित्यिक प्रतिभा का परिचय दिया है।
देखें VIDEO
विद्यालय ( SSJD Inter college Lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने यह अवसर पर कहा कि विद्यालय की यह पत्रिका न केवल विद्यार्थियों शिक्षकों के लिए बल्कि अभिभावकों के लिए भी एक प्रेरणा का काम करेगी. सभी विद्यार्थियों को रिजल्ट के साथ साथ पत्रिका मनीषा का भी नवीनतम अंक प्रदान किया गया . अभिभावकों ने पत्रिका की सराहना करते हुए एक अच्छा प्रयास बताया .
