
- लगभग 11 स्थानों पर विभिन्न समाज सेवियों द्वारा शोभायात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार करने तथा शिवमंदिर में भव्य प्रसाद वितरण के साथ समापन करने का निर्णय लिया है।
बिलासपुर , 29 मार्च , campussamachar.com, आज शुभमविहार में श्री सत्यनारायण पांडेय जी के निवास पर नववर्ष युगाब्द 5127 स्वागत समिति की विशेष बैठक मे कल दिनांक 30 मार्च 2025 रविवार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की सुबह 6.30 बजे पारंपरिक वेशभूषा में शिवमंदिर, शुभमविहार से मुंगेली नाका तक भव्य शोभायात्रा निकालने के सर्वसम्मत निर्णयानुसार माताएं/बहने भगवा/लाल/पीली साड़ियों में तथा पुरुष वर्ग भगवा/लाल/पीले कुर्ते में ही शोभायात्रा में शामिल होंगे। लगभग 11 स्थानों पर विभिन्न समाज सेवियों द्वारा शोभायात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार करने तथा शिवमंदिर में भव्य प्रसाद वितरण के साथ समापन करने का निर्णय लिया है।
हिंदुत्व जागरण के यज्ञ में आहुति देने आख़िलानन्द पांडेय, हरिभाई पटेल, ललित अग्रवाल, हॄदयानन्द पांडेय, सतीश यादव, नरेंद्र यादव, हरे राम गुप्ता, विक्की गुप्ता, सुभाष साहु, पवन उपाध्याय ,नरेन्द्र गोपाल, संतोष तिवारी, मनीष अग्रवाल मंटू,राजेश शर्मा, सत्यनारायण पांडेय, सुरेंद्र दुबे, एस एन उपाध्याय, बल्ला रजक, उमेश पांडेय, प्रमोद तिवारी, अक्षय सिंह, भूपेंद्र यादव, सुनील बाजपेई, मृणाल राॅय, संजीव बाजपेई, आर पी मिश्रा, हेमंत पटेल, भूपेंद्र यादव, लक्ष्मी साहू, सरिता पाण्डेय,श्वेता पांडेय, कौशल्या साहू आदि उपस्थित थे।
हिंदुत्ववादी चिंतक ललित हीरालाल गर्ग ने वर्ष प्रतिपदा से ही नववर्ष शुरू होने के वैज्ञानिक कारणों पर प्रकाश डालते हुए आम जनता से अपील कि वे गूगल पर जांच कर पुष्टि कर लेवें की आज से 3102 ईसापूर्व 20 फरवरी की रात 8 बजे एक खगोलीय घटना घटित हुई थी तथा उस दिन सभी ग्रह नक्षत्र एक ही लकीर पर आए थे। उसदिन भगवान श्रीकृष्ण ने नश्वर शरीर त्यागा था। उसी दिन से कलियुग का श्रीगणेश हुआ था।
अतः यह विज्ञान सम्मत हैं कि कल नवर्ष से पूरे विश्व मे 5127 युगाब्द शुरू हो रहा हैं। इन बातों को प्रमाणित व प्रचारित करने हेतु ही देश के जाने माने विचारक व आग्रह व्रत अभियान के प्रणेता सुनील गंगाराम गर्ग द्वारा संपादित व हिंदू दैनंदिनी संस्थान शुभमविहार, बिलासपुर से लगातार पांचवी बार प्रकाशित 5127 की हिंदू दैनंदिनी का विमोचन भी होगा। अपने बच्चों को सनातन संस्कृति व सँस्कार के बीजारोपण हेतु नव वर्ष की शोभायात्रा में शामिल होवे।
