
- आयोजकों ने कहा है कि – सभी पूर्व विद्यार्थियों से आत्मीय आग्रह है कि महफिल-ए-मुलाक़ात की इस यादगार कड़ी का हिस्सा बनिए.
लखनऊ, 28 मार्च, 2025, campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय के पुरातन विद्यार्थियों के अनौपचारिक जमावड़े का शुभारंभ वर्ष 2018 से हुआ था। कुछ जानी-अनजानी वजहों से दो वर्षों से बाधित रही पारस्परिक मिलन की यादगार परंपरा फिर से प्रवाहमान हो रही है।
इस बार यह कार्यक्रम 29 मार्च, 2025, समय : शाम छह बजे से लखनऊ विश्वविद्यालय कला संकाय ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है . कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद तिवारी और दयाशकंर सिंह, कालीचरण कालेज के प्रोफ़ेसर डा. वीएन मिश्रा, मुकेश शुक्ला,शरफ अब्बास, पूर्व छात्रनेता पवन उपाध्याय, ज्ञानेन्द्र शुक्ला ‘ज्ञानू’, पूर्व महामंत्री अनिल सिंह”वीरू ने बताया कि सभी पूर्व विद्यार्थियों से आत्मीय आग्रह है कि महफिल-ए-मुलाक़ात की इस यादगार कड़ी का हिस्सा बनिए।
