

- इको ” परियोजना का संचालन जी. पी. आर. एस. एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के द्वारा किया जा रहा है . इस अवसर पर संस्था के सीईओ रेक्स मेहता तथा निदेशक श्रीमती नम्रता त्रिपाठी भी इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप से सम्मिलित हुए ।
बिलासपुर , 22 मार्च ,campussamachar.com, गोवा कार्बन लिमिटेड के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम “इको” परियोजना के अंतर्गत गत दिवस बिलासपुर नगर निगम परसदा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 आवासपारा एवम नयापारा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में कार्यक्रम आयोजन किया गया, इस अवसर पर नयापारा और आवासपारा की महिलाओं ने बहुसंख्या रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम में गोवा कार्बन लिमिटेड बिलासपुर के जनरल मैनेजर बी. जेना जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कंपनी के मानव संसाधन प्रबन्धक श्री विश्वेश्वर राव जी उपस्थित रहे। “इको ” परियोजना का संचालन जी. पी. आर. एस. एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के द्वारा किया जा रहा है इस अवसर पर संस्था के सीईओ श्री रेक्स मेहता तथा निदेशक श्रीमती नम्रता त्रिपाठी भी इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप से सम्मिलित हुए ।
महिला दिवस कार्यक्रम के इस अवसर क्षेत्र की महिलाओं ने गोवा कार्बन लिमिटेड द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की, उन्होंने पूर्व और वर्तमान स्थिति में हुए परिवर्तनों पर अपने अनुभव साझा किये। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने महिला दिवस के महत्व और उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त किये साथ ही महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता में किये गए सहयोग के लिए पुरस्कृत भी किया।

विशेष बात यह रही कि क्षेत्र के महिलाओं को इस प्रकार के आयोजन का अवसर पहली बार प्राप्त हुआ तथा सभी महिलाएं महिला दिवस के अवसर पर किए जा रहे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अत्यधिक प्रोत्साहित एवं भावुक महसूस कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने गोवा कार्बन लिमिटेड को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

गोवा कार्बन लिमिटेड बिलासपुर परसदा क्षेत्र में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व परियोजना “इको” के द्वारा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता , नियमित रूप से दैनिक जीवन मे स्वच्छता का पालन और परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के विकास के लिये सतत रूप से कार्य कर रही है ।
