
- कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव एवं महामंत्री डॉक्टर संजय शुक्ला ने वित्त अधिकारी से आग्रह किया है कि वित्त समिति के निर्णय और कार्य परिषद के अनुमोदन के अनुरूप प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है .
लखनऊ, 20 मार्च ,campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद ने लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षको /अधिकारियों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने के संबंध में पत्र लिखा है .
विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव एवं महामंत्री डॉ संजय शुक्ला ने विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा है कि लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अनुरोध पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ( Prof. Alok Kumar Rai VC Lucknow University) ने कार्यरत शिक्षकों/ अधिकारियों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाने हेतु समिति का गठन किया था . कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने संबंधी समिति द्वारा विभिन्न चिकित्सा सेवा प्रदाता कंपनियां /बैंकों से प्राप्त प्रस्ताव में मिलने वाली सुविधा के सापेक्ष न्यूनतम प्रीमियम के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान की थी. समिति की संस्तुतियों को कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ( Prof. Alok Kumar Rai VC Lucknow University) के अनुमोदन के बाद वित्त समिति की बैठक में 8 जनवरी 2025 को बिंदु संख्या 9 पर प्रस्तुत किया गया था जिस पर विचार विमर्श करने के बाद वित्त समिति ने शिक्षकों /अधिकारियों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को ₹400000 का कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाने का प्रस्ताव पारित किया था. कार्य परिषद की बैठक में 10 मार्च 2025 को वित्त समिति की उपरोक्त प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन प्राप्त प्रदान कर दिया है , लेकिन अभी तक कार्य परिषद के निर्णय का अनुपालन नहीं हो सका है. .
कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव एवं महामंत्री डॉक्टर संजय शुक्ला ने वित्त अधिकारी से आग्रह किया है कि वित्त समिति के निर्णय और कार्य परिषद के अनुमोदन के अनुरूप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को अनुमोदित धनराशि भुगतान करने और शिक्षकों /अधिकारियों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा संबंधित कार्ड उपलब्ध कराने हेतु संबंध संबंध को निर्देशित करने का कष्ट करें .
