

- अनिल वर्मा ने सियनहा मंच के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया।
बिलासपुर , 18 मार्च , campussamachar.com,सेमरताल – ग्राम सेमरताल में सियनहा मंच के संरक्षक रामकुमार वर्मा (सेवा निवृत्त शिक्षक ) का जन्म दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव की शुरुआत में पंडित रामफल द्विवेदी ने वर्मा जी का तिलक लगाकर स्वागत किया। अनिल वर्मा ने सियनहा मंच के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया।
इस क्रम में सेमरताल के नवनिर्वाचित सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी ने शिक्षक वर्मा जी को श्रीफल व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सियनहा मंच सेमरताल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का ऐसा संगठन है, जो अपने सदस्यों के जन्मदिन को उत्साह से मनाते हैं। इस बीच वे एक दूसरे की सेहद, गांव के विकास के लिए सकारात्मक चर्चा भी करते हैं। इनका संगठन गैर-राजनीतिक है।

यह मासिक बैठक के साथ ही वार्षिक भ्रमण में भी जाते हैं। वर्तमान में सियनहा मंच के अध्यक्ष राकेश गौरहा, उपाध्यक्ष महासिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनुज राम धीवर एवं सचिव के पद पर चैतराम साहू कार्य कर रहे हैं। जन्मदिन के कार्यक्रम में गणेश बैगुर, संतोष विश्वकर्मा, दरबारी यादव, सालिक राव मराठा, तुलाराम विश्वकर्मा, योगेन्द्र धीवर, दिलीप कुमार कौशिक, प्रमोद पाण्डेय, सखाराम साहू, पनाराम धीवर, गौरीशंकर साहू, संतोष सूर्यवंशी, ओमप्रकाश वर्मा, संजय वर्मा , आदित्य वर्मा एवं संतोष कौशिक मौजूद थे।

