
- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा होली का त्यौहार प्रेम एवं सौहार्द का त्यौहार है.
लखनऊ, 15 मार्च,campussamachar.com, । होली के त्यौहार के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन द्वारा “होली कार्यक्रम” का आयोजन किया गया जिसमें राजधानी के व्यापारियों एवं आदर्श व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने फूलों की होली खेली तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया तथा उत्साह के साथ जम कर अबीर गुलाल उड़ाया एवं एक-दूसरे को गुझिया खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा एक-दूसरे को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा होली का त्यौहार प्रेम एवं सौहार्द का त्यौहार है इस दिन हम सबको अपने पुराने गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए।
संजय गुप्ता ने कहा होली का त्यौहार हमें घमंड की सत्ता के विरोध में सत्य की विजय का भी संदेश देता है
होली कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जी एस चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड, लखनऊ नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर महामंत्री आशीष गुप्ता, नगर महामंत्री मोहित कपूर, नगर उपाध्यक्ष डॉ॰ साकेत चतुर्वेदी, संतोष त्रिपाठी, उमेश सनवाल, राजा राम रावत ,आशीष शर्मा, दीपक सिंह चौहान ,अंशु श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र साहू, राज गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती महामंत्री नरेन्द्र शर्मा, गुरप्रीत सिंह, ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय कान्त श्रीवास्तव, महिला इकाई की ट्रांस गोमती अध्यक्ष अंजलि मौर्य, महामंत्री रितु ठाकुर कादम्बनी द्विवेदी, रेणु सिंह, नारायण मौर्य ,सुरेश आहूजा ,नरेश अग्रवाल, संजय कुमार गुप्ता ,पवन वर्मा ,आदित्य वर्मा , अमित दीक्षित, मयंक टंडन, भारतीय आदर्श योग संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण दत्त मिश्रा, उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण गुप्ता, महामंत्री राजकुमार, चन्द्रशेखर, राधेश्याम चौरसिया, चार्टर्ड एकाउंटेंट विमल अग्रवाल।
योगेन्द्र वर्मा, विवेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी शामिल हुए.
