

जांजगीर चांपा, 11 मार्च , campussamachar.com, निर्वाचित सरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह एवं उप सरपंच रूपेश कुमार निर्मलकार जी एवं समस्त पंचों का सम्मान समारोह आयोजन के साथ साथ कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं का बिदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी सम्माननीय नव निर्वाचित सदस्यों का सम्मान शाला के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय के द्वारा शाल एवं श्रीफल से किया ।तत्पश्चात कक्षा सातवीं की छात्रा कु सुभद्रा शांडिल्य एवं कु पायल यादव के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।
स्वागत गीत के पश्चात शाला के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय ने शाला के स्थापना कार्य से लेकर वर्तमान शैक्षिक परिवेश को विस्तार से बताया और अपने शाला की आवश्यकता हेतु बुनियादी ढांचों के बारे में बताया कि 1983 से स्थापित शाला का मूल भवन पूर्णतः जर्जर हो गया है और पूर्व में ग्राम पंचायत को डिस्मेंटल करने हेतु शाला प्रबंधन समिति से प्रस्ताव कराया गया था परंतु किसी भी कारण से नहीं हो सका जिससे छात्र छात्राओं को बैठने में तरह अध्ययन अध्यापन कार्य करने में काफी असुविधा होती है क्योंकि वर्तमान में सिर्फ दो ही शाला है और कक्षा तीन है एवं दर्ज संख्या 106 है।
साथ ही वर्तमान टेक्नोलॉजी के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी के युग में शाला के छात्र छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से अध्ययन अध्यापन कार्य करने की सुविधा हेतु ध्यान केंद्रित कराया।तत्पश्चात प्रधान पाठक के उद्बोधन के पश्चात उपस्थित अतिथियों का अभिभाषण हुआ जिसमें शिक्षा समिति के अध्यक्ष उप सरपंच महोदय ने आश्वाशन दिया कि आगामी बैठक में उक्त कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह ने कहा कि ग्राम के छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु सभी मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण किया जाएगा और समीप के दो औद्योगिक क्षेत्र वर्धा पावर प्लांट एवं न्यूविको प्लांट से डीएमएफ फंड से बुनियादी आवश्यकताओं को पूर्ण करने का प्रयास अतिशीघ्र किया जाएगा।
शाला प्रबंधन समिति पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा के अध्यक्ष तुरपाल सिंह जी ने भी प्रधान पाठक के मांग एवं समस्याओं को यथासंभव पूर्ण करने हेतु कलेक्टर महोदय से सौजन्य भेंट करने का आश्वाशन दिया।इसी परिपेक्ष्य में प्राथमिक शाला के अध्यक्ष लव कुमार दुबे जी ने भी सभी छात्र छात्राओं को प्रत्येक दिवस शाला भेजने हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया ।
अंत में शाला के वरिष्ठ नागरिक एवं सांसद प्रतिनिधि महेंद्र दुबे बरसाती महराज ने बच्चो को एक छोटी सी पत्थर और मूर्तिकार की कहानी सुनाकर प्रतिदिन बच्चों को शाला आने हेतु प्रेरित किया और शिक्षको की बातों को आवश्यक रूप से अपने मन मस्तिष्क में बिठाकर चलना है।
कार्यक्रम में शिक्षक रजनीकांत धीवर शैलेंद्र कुंभकार श्रीमती रमा प्रधान धनेश राम वर्मा श्री श्रवण कुमार भानू योगेंद्र राय तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं महिला स्व सहायता समूह के सदस्य एवं रसोइया उपस्थित थे।
