
लखनऊ, 11 मार्च , campussamachar.com, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच ( Champions Trophy final Match ) में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर आज संगठन के कार्यालय में व्यापारियों को गुझिया खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया.
ICC Champions Trophy Final 2025 : क्रिकेट टीम की इस जीत के अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापार मंडल कार्यालय में उपस्थित सभी व्यापारियों को गुजिया खिलाई और कहा कि फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज कर विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया है .
Champions Trophy Final India ने जीता: इस महान अवसर पर प्रदेश के लाखों व्यापारियों की ओर से पूरी क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई . उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि बहादुर खिलाड़ी देश का नाम सदैव इसी प्रकार रोशन करते रहेंगे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे .
