
- दस कुंडल हर्बल गुलाल व तीन कुंडल फूलों से खेली जाएगी होली
लखनऊ, 10 मार्च ,campussamachar.com, बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्रीश्याम मन्दिर पर सुबह से ही श्रीश्याम भक्तों दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम देखा गया। लखनऊ शहर के कोने कोने से श्री श्याम भक्त हाथों में ध्वजा और मुख पर श्रीश्याम नाम भजनों को नाचते गाते ध्वजा लेकर भक्त मन्दिर को पहुंच रहें थे।
श्री श्याम परिवार लखनऊ के महामंत्री ने बताया कि रंगभरी एकादशी पर श्री श्याम बाबा भव्य आलौकित दिव्य दरबार कलकत्ता के कलाकारों द्वारा बीस दिन कड़ी मेहनत कर बनाया गया हैं। एकादशी के अवसर पर श्रीश्याम भक्त बाबा श्याम के दर्शन अवश्य करते हैं। आने वाले सभी भक्तों सुलभ दर्शन हो इसके लिए विशेष प्रबंध किया गया हैं आने वाले सभी भक्तों को विशेष प्रसाद वितरित किया गया। नवनिर्मित बच्चों मुण्डन स्थल पर कृषिभ गर्ग नाम के बच्चे का बाल उतारा गया बच्चे के पिता आरुष गर्ग ने इस नए शुरुआत के लिए कमेटी का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में राधे मोहन अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, महावीर प्रसाद, राधे श्याम अग्रवाल, बृजेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अजय झुन्झुनूवाला, भारत भूषण गुप्ता उपस्थित रहें।
