
अयोध्या , 02 मार्च , campussamachar.com, कामता प्रसाद सुन्दर लाल पीजी महाविद्यालय अयोध्या ( Kamta Prasad Sunder Lal Saket Degree College) महाविद्यालय का एन सी सी कैडेट शिवम तिवारी भारतीय स्थल सेना में (शॉर्ट सर्विस कमीशन) OTA ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई के लिए लेफ्टिनेंट रैंक पर चयनित होकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया ।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने कैडेट का मुंह मीठा करते हुए एवं आशीर्वाद दिया । महाविद्यालय परिवार ने शिवम को भविष्य के लिए अनन्त अशेष हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं दी हैं .
