
लखनऊ, 17 फरवरी .campussamachar.com, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज लखनऊ में कल 18 फरवरी 2025 को बालिका शिक्षा, बालिका सशक्तिकरण के प्रोत्साहन हेतु मालाबार एवं विद्यालय के सहयोग से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है .
इस कार्यक्रम के बारे में विद्यालय की प्रधानाचार्य के अनुसार कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल होंगी जबकि विशेष अतिथि डॉक्टर दिलीप अग्निहोत्री राज्य सूचना आयुक्त होंगे. कार्यक्रम 18 फरवरी मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से आयोजित किया गया है .
