कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना चन्द्रकला शर्मा प्रधान पाठक वार्ड 12 बेमेतरा व राजगीत हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठक शहीद वीर नारायण सिंह नगर खुर्सीपार ने प्रस्तुत कर किया।
जांजगीर चांपा , 16 फरवरी ,campussamachar.com, शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने पुलवामा शहीद दिवस, मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर “शिकसा एक शाम अपनों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” के संयोजन, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति व टीकाराम सारथी “हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना चन्द्रकला शर्मा प्रधान पाठक वार्ड 12 बेमेतरा व राजगीत हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठक शहीद वीर नारायण सिंह नगर खुर्सीपार ने प्रस्तुत कर किया।
सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें पाश्चात्य सभ्यता के बदले अपने संस्कृति को अपनाना जरूरी है माता पिता ही इस दुनिया के भगवान है इनका इज्जत हमेशा करना चाहिए। तदपश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने कहा कि शिकसा ही हर तीज त्योहार को मिलकर मनाते है आज हम पुलवामा में हुए शहीदों को याद करने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो प्रशंसनीय है।
तदपश्चात महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद देवांगन व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने भी अपने उदबोधन में शिकसा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा हम अपने शिक्षक साथियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहे है जिससे उन्हें प्रतिभा को निखार रहे है। कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी “हसमुख” ने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन हर वो कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है जिससे हमें जानने व समझने का अवसर मिल रहा है और अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में कल्पना देवांगन शिक्षिका गिरसा बिलाईगढ़, सती मरकाम सहा. शिक्षक ढोंगईटोला कबीरधाम, दीक्षा पाण्डेय शिक्षक गिरसा बिलाईगढ़, चन्द्रकुमार चन्द्रा तुषार सक्ति, ओ.पी.कौशिक रतनपुरिहा प्रधान पाठक कुड़कई पेंडरा, दिनेश कुमार दुबे उ.व.शिक्षक तखतपुर बिलासपुर, रेखा पात्रे सहा. शिक्षक डोंगियापारा बेलादुला सक्ति, ज्योति नागरे सहा.शिक्षक बेलटुकरी बेमेतरा, सरोज हरिप्रिय सहा.शिक्षक टाड़ापारा बिलाईगढ़, शशिकला ध्रुव सहा.शिक्षक झाँकी रायपुर, संतोष कुमार साहू सहा. शिक्षक जावलपुर जाँजगीर, दुर्गा पाठक प्रधान पाठक सांकरा रायपुर, ममता गुरुपंच अधीक्षक बेमेतरा, विंध्यवासिनी पांडेय सहा.शिक्षक मगरदा कबीरधाम, शशिकला पाण्डेय उ.व. शिक्षक कुरूद भिलाई, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता मुरडोंगरी कांकेर, नैना साहनी प्रधान पाठक गोडिहारी विलाईगढ, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर, राजीव लोचन कश्यप ब्याख्याता सेमरिया जांजगीर, रीता राज सिदार सहा. शिक्षक रग़जापारा सक्ति, लीलेश कुमार राजेश व्याख्याता खुरसुला बिलाईगढ़, देवप्रसाद पात्रे प्रधान पाठक सिल्ली मुंगेली, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी भिलाई व सविता जायसवाल शिक्षक कोरबा ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम कवंर व्याख्याता पीथमपुर व संगठन मंत्री शिकसा तथा आभार प्रर्दशन डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक शिकसा ने किया।
