

- समापन अवसर पर सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों व सामाजिक भेदभाव को दूर करने कक सामूहिक संकल्प भी लिया।
बहराईच 12 फरवरी 2025,campussamachar.com, गायत्री चेतना केंद्र परिसर (डीगिहा चौराहा) में आज महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में संत रविदास जयंती ( Guru Ravidas Jayanti 2025) व आर्य समाज प्रवर्तक स्वामी दयानंद सरस्वती जन्म जयंती समारोह श्रद्धा आस्था एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने सनातन समाज ने व्याप्त कुरीतियों को दूर कर सामाजिक समरसता का भाव जगाने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने का भी संकल्प लिया।महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में आयोजित जन्म जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महाराज सुहेलदेव समिति अध्यक्ष यशवेंद्र विक्रम सिंह(राजा भैय्या) ने कहा कि संत रविदास मध्य काल के युग पुरूष थे जिन्होंने जाति पाति व सामाजिक भेदभाव को दूर करने का साहसिक उपक्रम किया जिससे सम्पूर्ण सनातन समाज एकजुट हुआ और सामाजिक कुरुतियों को दूर करने का बीड़ा उठाकर समाज को प्रभावी संदेश दिया।
Guru Ravidas Jayanti 2025 news : आयोजक अवध क्षेत्र अध्यक्ष(अवध) संजीव श्रीवास्तव ने संत रविदास व स्वामी दयानंद सरस्वती को कालजई महापुरुष बताते हुए सनातन समाज की एकजुटता व कहा अखंडता बनाये रखने के लिए जाति पाति व सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए सामाजिक जन जागरण अभियान चलाए जाने का आवाहन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गायत्री चेतना केंद्र निदेशक प्रचार्य आर०पी०एन० श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों महापुरुषों ने कर्तव्य की भावना को सर्वोपरी रखते हुए सम्पूर्ण समाज को एकजुट करने का क्रांतिकारी प्रयास किया. इसके लिए सनातन समाज सदा उनका रिड़ी रहेगा।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी नरेंद्र मोहन आर्य ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन इंजीनियर राधे श्याम श्रीवास्तव ने किया।

Guru Ravidas Jayanti news :समारोह में प्रमुख रूप से गायत्री परिजन पंडित जगदीश मिश्रा ,गौ सेवक शिव पूजन वर्मा, समाज सेवी मुकुट बिहारी तिवारी, प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव ,संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट के साथ तमाम लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों व सामाजिक भेदभाव को दूर करने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
