
- प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप जायसवाल,जिला पदाधिकारी भारत लाल डिक्सेना आदि उपस्थित थे।
- पोड़ी ब्लाक में प्रभारी बीईओ बनाने की मांग।
कोरबा, 10 फरवरी, campussamachar.com, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा (korba school news in hindi ) के प्रतिनिधिमंडल ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संबंधी अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजित वसंत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश कुमार नाग,जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय के नाम डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा सिंह को विभिन्न मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
CG Teachers News today :संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सर्वप्रथम जिला प्रशासन को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया कि संवेदनशीलता रवैया अपनाते हुए 2023-24 में समुचित व्यवस्था के साथ विधानसभा निर्वाचन संपन्न किया गया। पदाधिकारीयों ने कहा है कि वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में एक ही कर्मचारी का ड्यूटी दो अलग-अलग जनपदों में लगाई गई है . इसलिए ऐसे कर्मचारियों का ड्यूटी सुधार कर एक जनपद में रखा जाए।जिन कर्मचारियों का ड्यूटी नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में लगी है उनको यथासंभव त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन से मुक्त रखा जाए।पंचायत निर्वाचन में मतदान केंद्रों में ही मतपत्र की गणना किया जाता है . इसलिए मतदान केंद्रों में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था किया जाए। मतदान दल में शामिल कर्मचारियों की ड्यूटी की समीक्षा करते हुए उनके निवासरत स्थान के जनपद पंचायत के चुनाव के दिन मतदान ड्यूटी से पृथक रखा जावे जिससे वे स्थानीय निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।#korbaschoolnews
मतदान दल को मतदान केंद्र में पहुंचने पर दैनिक आवश्यकता में सहयोग करने एवं मूलभूत सुविधा हेतु स्थानीय पंचायत सचिव,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व रसोईया को आदेशित किया जावे जिससे मतदान दल को मतदान केंद्र में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
CG News : इस संवेदनशील मुद्दों पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋचा सिंह ने गंभीरता से लेते हुए समुचित व्यवस्था दुरुस्त करवाने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में कार्यरत विकासखंड शिक्षा अधिकारी के सेवानिवृत्त हो जाने के कारण यह पद रिक्त है, जिस पर शीघ्र प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग किया गया ताकि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन, मासिक वेतन,आयकर गणना कटौती एवं कर्मचारियों से संबंधित कोई भी कार्य प्रभावित न हो। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप जायसवाल,जिला पदाधिकारी भारत लाल डिक्सेना आदि उपस्थित थे।
