

बहराईच, 10 फरवरी, campussamachar.com, गायत्री बाल संस्कारशाला (सुफीपुरा) परिसर में आज यु वी कैन (फाइट कैंसर) संस्था के तत्वावधान में “स्वस्थ महिला, स्वस्थ भारत” कैम्प का आयोजन किया गया। आयोजन कैम्प में उपस्थित प्रक्षिशित महिला चिकित्सको द्वारा महिलाओं का शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्तन कैंसर से बचाओ के प्रभावी टिप्स भी दिए गए।
यु वी कैन संस्था की स्थानीय प्रायोजक डॉ अदिति सिन्हा व डॉ प्रिया सिंह ने बताया कि संस्था के द्वारा “स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत” अभियान से महिलाओं को जोड़कर उन्हें स्तन कैंसर से बचाव के टिप्स भी दिए जा रहे है ।साथ ही कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और शुरुआती पहचान और उपचार की सुविधा के बारे में बेहतर प्रबंधन भी किया जा रहा है ।महिला चिकित्सक द्वय ने बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं के लिए प्राण घातक होता है लेकिन समय पर जानकारी व प्रभावी उपचार मिल जाये तो महिलाएं सुखी व निरोगी रह कर ताउम्र कैंसर मुक्त स्वस्थ ज़िंदगी ज़ी सकती है। डॉ द्वय ने बताया कि संस्था द्वारा स्वस्थ महिला, स्वस्थ भारत बहुआयामी चिकित्सा प्रबंधन से आम महिलाओं को जोड़ने के लिए जगह जगह कैम्प का आयोजन कर स्तन कैंसर की जाँच कर उनके ईलाज की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।
अयोजित चिकित्सा शिविर में प्रमुख रूप से बाल संस्कारशाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चा संयोजक सोनी श्रीवास्तव, समाजसेवी स्मृता श्रीवास्तव ,संस्कार भारती संयोजक समीक्षा जैन ,पुनम ,सरिता कुमारी, अनुराधा वर्मा ,सुनीता निषाद,प्रीति सिंह ,दीक्षा श्रीवास्तव ,माधुरी देवी समेत उर्मिला सिंह दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।समापन अवसर पर “स्वस्थ महिला, स्वस्थ भारत” परियोजना से जन जन को जोड़ने के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
