

नैमिषारण्य सीतापुर , 10 फरवरी , campus samachar.com,
या श्री: स्वयं सुकृतिनां भवनेष्वलक्ष्मी:
पापात्मनां कृतधियां हृदयेषु बुद्धि:।
श्रद्धा सतां कुलजनप्रभवस्य लज्जा
तां त्वां नता: स्म परिपालय देवि विश्वम्॥
नैमिषारण्य सीतापुर की पावन धरा पर बहुत ही पावन नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ भव्य आयोजन चल रहा है यज्ञ के आज अष्टम दिवस दिनांक 10/02/2025 को ग्राम मरेली में सभी यजमानों को अयोध्या की पावन धरा से पधारे यज्ञाचार्य अनिरुद्ध मिश्र जो ,आचार्य अनुज तिवारी विकाश ,आशीष शास्त्री , आचार्य प्रशांत द्विवेदी ,अखिलेश शास्त्री ,शिवपूजन शास्त्री, प्रिंस शास्त्री आदि आचार्यों द्वारा सभी वेदियों का विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया और हमारे यज्ञाचार्य की ने कहा यज्ञ का हमारे जीवन में बहुत महत्व है हम जो भी यज्ञ भगवान को आहूति समर्पित करते है .
वह अग्निदेव सभी देवताओं तक पहुंचाते है सभी धार्मिक कार्य यज्ञ के सामने ही होते है, जैसे बेटी की शादी ,हवन ,दान ,धर्म, और भी यज्ञ से प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सकता है. और हमारी आने वाली पीढ़ी संस्कारवान होती है. सनातन धर्म को मजबूती मिलती है . सब एक होते है सत्य सनातन धर्म इन जैसे लोगों की तरह बनी रहे और भारत हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए एक मत में होकर भगवत सनातन धर्म को बचाने के लिए भक्तों को एक साथ मिलकर रहना होगा . मरेली ग्राम की तरह हर ग्राम में इसी प्रकार यज्ञ अनुष्ठान भागवत होना जरूरी है .
देखें VIDEO
यज्ञ यजमान के रूप में शिव नारायण त्रिपाठी, मनोजअवस्थी ,अंजुलित अवस्थी ,मोनू अवस्थी ,दीपू त्रिपाठी, करुणा शंकर त्रिवेदी , जनार्दन मिश्रा ,आशीष सिंह चौहान ,रोहित सिंह चौहान, अनुज पांडेय,,अनुज त्रिवेदी ,आदि लोगों ने पूजन अर्चन किया .

