
बैंकर्स क्लब बिलासपुर के समन्वयक ललित अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी निशा अग्रवाल व पुत्रबहु हनी अग्रवाल के साथ आयोजन में शामिल हुए।
बिलासपुर, 8 फरवरी, campussamachar.com, जया एकादशी के पावन पर्व पर आज प्रातः 9 बजे श्रीराम मंदिर से श्रीश्याम मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमे सैकड़ो पुरुष व महिलाओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए निशान उठाया। खाटू के श्रीश्याम मंदिर घोंघा बाबा परिसर में स्थित है।

यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के अवतार श्रीश्याम को समर्पित है। मंदिर में हारे के सहारे बाबा श्रीश्याम को निशान अर्पित कर अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण करने हेतु प्रार्थना की गई। बैंकर्स क्लब बिलासपुर के समन्वयक ललित अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी निशा अग्रवाल व पुत्रबहु हनी अग्रवाल के साथ आयोजन में शामिल हुए।

