

- महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अंशु केडिया जी के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया.
लखनऊ, 07 फरवरी , campussamachar.com, खुन खुन जी गर्ल्स पी. जी. कॉलेज, लखनऊ में राष्ट्रीय सेवा के अंतर्गत 2 व्याख्यान आयोजित हुए पहला व्याख्यान लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के डॉ सरोज कुमार ढल जी द्वारा “व्यक्तिगत विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका” विषय पर दिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है हमको जीवन पर्यंत सीखते रहना चाहिए जिसमें परिवार और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सकारात्मक जीवन शैली, नित्य नए अनुभवों की प्राप्ति तथा नैतिकता और मूल्यों को अपना कर हम अपने व्यक्तित्व को निखार सकते हैं.

“महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने महिलाओं से संबंधित मुद्दों जैसे दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या तथा महिलाओं की सामाजिक स्थिति आदि विषय पर बहुत ही सुंदर और आकर्षक मेहंदी लगाई। निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो. सीमा सरकार तथा प्रो. मंजुला यादव नवयुग पी जी कॉलेज द्वारा कृतिका सोनकर को प्रथम स्थान, उमा गुप्ता को द्वितीय स्थान, एवं कोमल चौरसिया को तृतीय स्थान दिया गया।
दूसरा व्याख्यान सामाजिक बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सम्पादक, लेखक श्री दीपक मिश्रा जी द्वारा दिया गया I उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए बताया कि नारी शक्ति अत्यधिक बलशाली है हमारे शास्त्रों में भी शक्ति का स्वरूप दुर्गा है और ज्ञान का स्वरूप सरस्वती है जो प्रकट करता है की नारी सबसे शक्तिशाली है। उनके अनुसार समाज में सच्चा समाजवाद तभी आएगा जब स्त्री और पुरुष सही मायने में एक दूसरे के समान होंगे और यह समानता तब आएगी ज़ब दोनों एक समान सोचने और व्यवहार करने लगेंगे उन्होंने कहा हमारे भारतीय समाज के आदर्श और व्यवहार में फर्क है हम कितनी भी समानता की बातें करें लेकिन आज भी दैनिक जीवन के छोटे-छोटे उदाहरणों में असमानता स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सबको खूब पढ़ना चाहिए,अपना कर्तव्य करो और अपनी कमजोरिओ से खुद लड़ना सीखो हम सभी को अपनी स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रश्न पूछने चाहिए ।

साथ ही डिजिटल साक्षरता एवं सुरक्षा विषय पर एक पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें ए पी सेन मेमोरियल कॉलेज की प्रो. माधुरी यादव एवं डॉ रिचा मुक्ता ने निर्णायक की भूमिका निर्वहीत की इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने डिजिटल संसार उसके लाभ एवं हानियों पर बहुत ही रोचक पोस्टर और स्लोगन का निर्माण किया I पोस्टर प्रतियोगिता में कृतिका सोनकर बी ए प्रथम वर्ष प्रथम स्थान, शिवानी बी ए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान, रमा गुप्ता बी ए द्वितीय वर्ष तृतीय स्थान तथा मसरतुन बी ए द्वितीय वर्ष को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

स्लोगन प्रतियोगिता में भूमि सक्सेना बी ए द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान, बुलबुल सक्सेना बी ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान मुस्कान गुप्ता बी. ए तृतीय वर्ष तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्राओं को अतिथियों के द्वारा मेडल प्रदान किये गए. महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अंशु केडिया जी के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया . उक्त समस्त एनएसएस के कार्यक्रम, कार्यक्रम अधिकारियों श्रीमती सुनीता यादव एवं डॉ. अनामिका सिंह के निर्देशन में हुए .

