
- इस अवसर पर संस्था प्रमुख निशा अवस्थी ने तोरण बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
बिलासपुर , 05 फरवरी, campussamachar.com, जनपद प्राथमिक शाला जलसों में बसंत पंचमी , सरस्वती पूजा सह पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिक्षाविद और सदस्य गण और बच्चों के माता-पिता और शिक्षक- शिक्षिकाओं, अतिथि के रूप में उपस्थित संकुल प्रभारी राम गोपाल साहू एवं शैक्षिक समन्वयक साधे लाल पटेल एवं बच्चों ने मिलकर मां सरस्वती को फूल माला अर्पित करते हुए गुलाल लगाकर पूजन किया गया और मां सरस्वती के लिए बच्चों के द्वारा अक्षत, पुष्प, रोली, सिन्दूर,बेर,आम के बौर, सरसों के फूल आदि अर्पित करते हुए पूजन किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने तथा त्योहारों के महत्व को बताने के लिए इस प्रकार का आयोजन शाला में वर्ष भर होते रहते हैं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। विगत दिनों शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जैसे कबड्डी , कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, बोरा दौड़, ऊंची कूद, फुगड़ी आदि प्रयुक्त प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें विजेता बालक और बालिका वर्ग बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार वितरण किया गया ।इस अवसर पर संस्था प्रमुख निशा अवस्थी ने तोरण बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

उन्होंने पत्तियां, फुल प्लास्टिक फुल, रंगीन पेपर का उपयोग करके बहुत सुंदर-सुंदर तोरण बनाएं। मंच का संचालन श्री सुनील बंजारे द्वारा किया गया। सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया साथ ही सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया साथ ही आगे भी की सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर शाला के शिक्षक श्रीमती संध्या चतुर्वेदी,बंसत पांडेय, सरिता सायशेरा प्रेम वल्लभ शुक्ला, अनीता बंजारे और पालक गण, बच्चे, उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया.
