

- इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित विद्यालय के निदेशक डॉ जेपी मिश्र एवं प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया.
लखनऊ , 04 फरवरी, campussamachar.com, फैजुल्लागंज स्थित श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज ( SSJD Inter college lucknow ) में आज से खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के निदेशक डॉ जेपी मिश्र एवं प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे .
डॉक्टर मिश्र ने खेल सप्ताह को खेल प्रतियोगिताओं में हार जीत की परवाह किए बिना खेल भावना से अपनी प्रतिभा दिखाने वाला आयोजन बताया और कहा कि खेल जीवन के लिए बहुत जरूरी है, इससे विद्यार्थियों का शैक्षिक, बौद्धिक और मानसिक विकास होता है, इसलिए विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) में नियमित रूप से विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है .

इस अवसर पर विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया. विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को खेल सप्ताह की महत्ता बताते हुए इसके सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने बताया कि विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) में खेल सप्ताह के अंतर्गत प्राइमरी, जूनियर और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं निर्धारित की गई है. खेल सप्ताह में आज पहले दिन प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई .

इस अवसर पर विद्यार्थियों के अलावा उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर खेल प्रतियोगिताओं का आनंद उठाया।

