
- बच्चों द्वारा मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना कर सरस्वती वंदना किया गया और सभी बच्चों ने सरस्वती माता का बारी बारी से आरती की .
बिलासपुर , 04 फरवरी , campussamachar.com, सेजेस तिफरा में (Swami Atmanand English Medium School) बसंत पंचमी उत्सव ( Basant Panchami 2025 ) बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बसंत पंचमी पर्व की महिमा का विद्यालय के प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप ने बच्चों को बताते हुए बसंत ऋतु ( Basant Panchami 2025 ) के आगमन पर मौसम में जो बदलाव होते हैं उस पर विस्तार से चर्चा की.
इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने सरस्वती वंदना ( Basant Panchami 2025 ) करते हुए आरती करते हुए ज्ञान की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया । बच्चों द्वारा मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना कर सरस्वती वंदना ( Basant Panchami 2025 ) किया गया और सभी बच्चों ने सरस्वती माता का बारी बारी से आरती की . संकुल समन्वयक तिफरा सुनील पांडे ने भी मां सरस्वती की आरती विद्यालय परिवार सुख समृद्धि की कामना की .
.कार्यक्रम ( Basant Panchami 2025 ) के अंत में सभी बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया।

