
लखनऊ , 02 फरवरी ,campussamachar.com, यादव विकास सेवा संस्थान,उ0प्र0 द्वारा आज वसंत पंचमी के अवसर पर पारिवारिक तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन शिव मैरिज लॉन , शिव बिहार कॉलोनी, खुर्दही बाजार , लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के महामंत्री राम सजीवन यादव जी ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि यादव समाज एकजुट होकर समाज के लोगों की सेवा करे आज यादव समाज के लोगों को शिक्षा और रोजगार में आगे आना होगा। तभी समाज आगे बढ़ेगा। पूर्व निदेशक वित्त एवं लेखा अमर सिंह यादव ने कहा कि समाज के लोगों को मिल-जुल कर आगे आना होगा तभी समाज आगे बढ़ेगा।
संस्थान के संरक्षक सुरेश यादव ने कहा कि तहरी भोज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को एक मंच पर एकत्र करना है क्योंकि वही समाज तरक्की करता है जो एक मंच पर हमेशा एकत्र रहता है। उ0प्र0लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव ने इस अवसर पर कहा कि आज समाज मे बच्चों की शिक्षा पर बहुत काम हो रहा है। आज बच्चे इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रोफेशन में आगे आ रहे हैं . यह समाज के लिये सुखद संकेत है। कोषाध्यक्ष डॉ0राजेश यादव ने कहा कि समाज की तरक्की के लिये समाज मे आर्थिक सहयोग पर बल देना होगा क्योंकि वही समाज सशक्त होता है जो सामाजिक,आर्थिक व राजनैतिक रूप से मजबूत होता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बालकृष्ण यादव, सूनील यादव , अनुज यादव,विजय यादव, आर0आर0यादव, इं0 सुरेश यादव,राममिलन यादव, रामसमुझ यादव समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
