
लखीमपुर खीरी , 30 जनवरी , campussamachar.com, गुरु गोरखनाथ सेवा यात्रा के अंतर्गत 9 फरवरी 2025 को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है .
इस कैंप में पीजीआई , किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लोहिया संस्थान के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे . आयोजकों के अनुसार इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा. जाने-माने मेडिकल , डेंटल , स्त्री रोग, बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी . ब्लड प्रेशर, शूगर ब्लड की निशुल्क जांच की जाएगी . मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की जाएंगे और गंभीर मरीजों के लिए रेफरल की व्यवस्था होगी .
इसके साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. आयोजकों ने स्थानीय लोगों से स्वास्थ्य मेले में उपस्थित होकर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है. इस स्वास्थ्य मेले का आयोजन नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, सेवा भारती, एकल अभियान, विश्व हिंदू परिषद, सीमा जागरण मंच, वनवासी कल्याण आश्रम, आरोग्य भारती एवं विद्या भारती की ओर से किया जा रहा है.
