
- शिक्षण के साथ साथ बच्चों को चित्रकला प्रशिक्षण नि:शुल्क प्रदान कर रहे है।
दुर्ग/भिलाई , 30 जनवरी , campussamachar.com, हमर गँवई गाँव’ छत्तीसगढ़ी मासिक पत्रिका विशेष अंक 26जनवरी गणतंत्र दिवस साझा संकलन के लिए अपनी स्वरचित मौलिक कविता एवं लेख प्रेषित करने के लिए तथा छत्तीसगढ़ी बोली,भाषा का संरक्षण करने,अपने कलम में छत्तीसगढ़ी भाषा को समाहित करने के लिए उत्कृष्ट कवियों व लेखकों को 28 जनवरी 2025 को प्रशस्ति पत्र के साथ ‘ कलम के सिपाही सम्मान प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी अपनी कलम चलाने वाले कलमकार प्रीतम कुमार साहू शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद भिलाई जिला-दुर्ग में शिक्षक है। उनकी कविता,कहानियाँ व लेख विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते है। गोल्ड़न बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज ‘कोरोना एक विभीषिका’ पुस्तक साझा संकलन में उनकी कविता ‘क्या हो रहा है’ को स्थान मिला है।
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की मासिक पत्रिका ‘किलोल’ में निरंतर उनकी कविता,कहानियाँ व बाल पहेलियाँ को स्थान मिल रहा है। अनेक पत्र पत्रिकाओं में उनकी कविता,कहानियाँ प्रकशित होती रहती है।
लेखन के अलाव चित्रकला में भी इनकी विशेष रुचि है। शिक्षण के साथ साथ बच्चों को चित्रकला प्रशिक्षण नि:शुल्क प्रदान कर रहे है।
साहित्यिक व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हे उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान,सावित्री बाई फूले शिक्षा सम्मान,शिक्षक सम्मान, कलम के सिपाही समान,कलमकार सम्मान,सप्ताह के सितारे,भाखा अंजोर सम्मान जैसे अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके है। उनकी इस उपलब्धि के लिए विरेंद्र पारकर,तिरनाथ यादव,कमलेश ठाकुर,सुरेंद्र साहू,उन्नपूर्णा शुक्ला,निर्मला वर्मा,संकुल समन्वयक संदीप , तिलक साहू,लेखराम साहू,सुदामा साहू,रामावतार, आर्यन ,पीयूष, पार्थ, शौर्य,आराध्य, हेमप्रकाश, गीताली, भार्गवी, तोषणी, खेमलता,कुशांक सहित सभी शिक्षक गण व स्नेहिजनों ने बधाई शुभकामनाएं दिए है। शिक्षक प्रीतम कुमार साहू ने संरक्षक सियान ,शिक्षकगण व स्नेहिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
