
- मेरी रेडियो वार्ताएं : इस पुस्तक में डॉक्टर अब्दुर्रहीम द्वारा आकाशवाणी केंद्र लखनऊ के माध्यम से समय-समय पर प्रस्तुत हिंदी साहित्य संदर्भित 35 रेडियो वार्ताएं उत्कृष्ट साहित्य की श्रेणी में श्रृंखलाबद्ध की गई है .
लखनऊ , 29 जनवरी, campussamachar.com, आमतौर पर शिक्षकों, राजनेताओं और विशेषज्ञों की समय-समय पर रेडियो वार्ताएं ( Radio Varta ) आयोजित की जाती रहती है. लेकिन इनमें विरले ही कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इन वार्ताओं को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने का दुर्लभ कार्य सुलभ बना पाते हैं .
हम बात कर रहे हैं मुमताज डिग्री कॉलेज लखनऊ के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अब्दुर्रहीम का.अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित डॉक्टर अब्दुर्रहीम अमीरुददौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज लखनऊ में 24 जुलाई 94 से 6 फरवरी 96 तक कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में सेवाएं दी थीं. इसी प्रकार मुमताज पीजी कॉलेज लखनऊ ( Mumtaz Post Graduate College in Daliganj,Lucknow ) में 9 जुलाई 2020 से 30 सितंबर 2022 तक कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में कार्य किया. इतना ही नहीं एनसीसी अधिकारी के रूप में कैप्टन के रैंक तक 15 वर्ष तक सेवा और लखनऊ विश्वविद्यालय की वार्षिक एवं बैक पेपर परीक्षाओं में सहायक केंद्र अध्यक्ष, सहायक समन्वयक तथा सहायक अधीक्षक के रूप में 15 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवा करने के अलावा 16 अक्टूबर 2000 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष 97- 98 एवं अनेक कार्यक्रमों गणतंत्र दिवस , राष्ट्रीय संगोष्ठियों एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार तथा कार्यशाला में भी बराबर भागीदारी की है.
डॉक्टर अब्दुर्रहीम ने हिंदी विभाग के अध्यक्ष मुमताज पीजी कॉलेज लखनऊ ( Mumtaz Post Graduate College in Daliganj,Lucknow ) के रूप में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की है . उनका निरंतर लेखन कार्य चलता रहता है. वह अब तक चार विभिन्न प्रकार की पुस्तक लिख चुके हैं और यह पांचवीं पुस्तक रेडियो वार्ताएं देशभारती प्रकाशन दिल्ली की ओर से प्रकाशित की गई है. इस रेडियो वार्ता में समय-समय पर आकाशवाणी केंद्र लखनऊ द्वारा विभिन्न विषयों पर आयोजित रेडियो वार्ताओं को इस पुस्तक में संकलित किया गया है . यह बताना जरूरी है कि डॉक्टर अब्दुर्रहीम की पहली रेडियो वार्ता आकाशवाणी केंद्र लखनऊ से सन 1998 में हिंदी कविता और मिथ्कीय प्रतीक विषय पर पहली रेडियो वार्ता रिकॉर्डिंग की गई थी.
इसी कड़ी में साहित्य और समाज, साहित्य और जीवन, कला साहित्य और लोक जीवन, साहित्य और राष्ट्रीय स्वर, साहित्यऔर सरोकार, आदिवासियों के जीवन पर आधारित वार्ताएं प्रस्तुत की गई . इसके साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन और अनेक साहित्यकारों के संबंध में प्रमुख वार्ताएं रही हैं , उनमें प्रथम स्वतंत्रता संग्राम और लखनऊ, स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारिता का योगदान, ब्रिटिश राज्य में पत्रकारिता और प्रेस कानून , नवजागरणवाद के उन्नयन भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र ,पंडित बालकृष्ण भट्ट की साहित्य सेवा, महावीर प्रसाद द्विवेदी , सियाराम शरण गुप्त की साहित्य सेवाएं, साहित्य सर्जक अध्यापक पूर्ण सिंह, प्रेमचंद के साहित्य में सामाजिक समस्याएं, कथा सम्राट फणीश्वर नाथ रेणु के उपन्यास मैला आंचल में राजनीतिक भावनाओं के साथ-साथ मानव कल्याण की भावना, कवि रत्नाकर का साहित्यिक अवदान, आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की कविताओं में सामाजिक संदर्भ, निराला और प्रतिवाद, हिंदी साहित्य गौरव बाबू श्याम सुंदर दास, हिंदी साहित्य में कथा कहानी की विकास यात्रा , वर्तमान कथा साहित्य और सरोकार , सामाजिक सरोकार आदि मुख्य है.
इसी श्रृंखला में हिंदी साहित्य के शब्द शिल्पी प्रयोगवादी कवि सच्चिदानंद हीरानंद वात्सायन का विकासवाद, गजानन माधव मुक्तिबोध की संवेदनात्मक सामाजिक चेतना एवं संघर्षीय जीवन यात्रा, राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत . कवि अब्दुल रहीम खान खान की साहित्य सेवा, तुलसी के राम काव्य में विश्व व्यापी चेतन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी आकाशवाणी केंद्र लखनऊ से डॉक्टर अब्दुर्रहीम की वार्ताएं प्रस्तुत की गई है.
इसी क्रम में सामाजिक समरसता और भावात्मक एकता जैसे अति उत्कृष्ट विषयों पर भी रेडियो वार्ताएं प्रस्तुत करने का अवसर डॉक्टर अब्दुल रहीम को प्राप्त हुआ . इनमें सूफी काव्य में श्री कृष्ण का स्वरूप, होली का सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व, कृष्ण काव्य में होली के रंगीन चित्रणों का भारतीय समाज में महत्व तथा वैश्विक भाववाचक के परिप्रेक्ष्य में योगदान आदि मुख्य हैं .
डॉक्टर अब्दुर्रहीम बताते हैं कि आकाशवाणी लखनऊ से उन्हें विशिष्ट विषयों पर भी वार्ताएं ( Radio Varta ) प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिनमें विशेष रूप से आजाद हिंद फौज के महानायक सुभाष चंद्र बोस तथा आदर्श शिक्षक दार्शनिक सर्वपल्ली राधाकृष्णन इन्हें भी सम्मिलित करते हुए मेरी रेडियो वार्ताएं पुस्तक में इस परिशिष्ट में स्थान दिया गया है. डॉक्टर अब्दुर्रहीम ने बताया कि मेरी रेडियो वार्ताएं हिंदी साहित्य संदर्भ केंद्रित है. इस पुस्तक में डॉक्टर अब्दुर्रहीम द्वारा आकाशवाणी केंद्र लखनऊ से समय-समय पर प्रस्तुत हिंदी साहित्य संदर्भित 35 रेडियो वार्ताएं उत्कृष्ट साहित्य की श्रेणी में श्रृंखलाबद्ध की गई है .कहने की आवश्यकता नहीं है कि साहित्य का जीवन से सदैव गहरा संबंध रहा है और जीवन में आने वाले सुख दुख की अनुभूतियों की अभिव्यक्त करना भी साहित्यकार का एक उद्देश्य होता है.
देखें video
डॉक्टर अब्दुर्रहीम ने वास्तव में मेरी रेडियो वार्ता ( रेडियो वार्ता | Radio Talk | Hindi | Radio | All India Radio) को एक संकलन प्रकाशित कर उन साहित्य प्रेमियों को लाभान्वित किया है जो अनेकानेक कारणों से इन वार्ताओं ( Radio Varta ) के प्रसारण -श्रवण से वंचित रहे हैं . यह पुस्तक देश भारती प्रकाशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई है और इसका प्रथम संस्करण 2023 में प्रकाशित हुआ. इस पुस्तक का मूल्य 650 रुपए है और वास्तव में साहित्य प्रेमियों के लिए यह पुस्तक हिंदी साहित्य संदर्भ केंद्रित होने के कारण बहुत उपयोगी और लाभकारी है.
