

- इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, इनमें स्वागत गीत , सरस्वती वंदना , सामूहिक व एकल नृत्य, देशभक्ति गीत शामिल हैं .
लखनऊ, 28 जनवरी, campussamachar.com, श्यामसुंदर जमुनादीन इंटर कॉलेज (एसएसजेडी इंटर कालेज SSJD Inter college Faizulahganj, ) फैजुल्लागंज, लखनऊ में 76वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया . विद्यालय के निदेशक डॉक्टर जेपी मिश्र ने ध्वजारोहण किया और विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया .

विद्यालय के निदेशक डॉक्टर मिश्र ने बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है, इसलिए बच्चों को शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक होकर अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आगे बढ़ना चाहिए. इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक चन्द्रकान्ता मिश्रा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया .
प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने उपस्थित विद्यार्थियों , शिक्षकों , अभिभावकों को विद्यालय परिवार की और से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के पठन-पाठन की चर्चा करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ-साथ विद्यार्थियों के विकास के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं. इसके साथ ही विद्यार्थियों को लखनऊ के रीजनल साइंस सेंटर, इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, प्राणी उद्यान सहित विभिन्न दर्शनीय स्थलों का शैक्षिक भ्रमण कराया जाता है , ताकि उनका शैक्षिक विकास हो सके और अधिक जानकारी भी हासिल कर सके उन्होंने विद्यार्थियों को लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया.

Republic Day 2025 news, : गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. , इनमें स्वंवागत गीत , सरस्वती वंदना , सामूहिक व एकल नृत्य देशभक्त गीतों की शानदार प्रस्तुति की .

