
लखनऊ , 27 जनवरी , campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ का जनपदीय वार्षिक सम्मेलन 2024 – 25 का आयोजन 15 फरवरी, 2025 को प्रातः 10 बजे से क्वींस इंटर कॉलेज लालबाग, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है . इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ होंगे .
- सम्मेलन के मुख्य आकर्षण
- सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह।
- नवनियुक्त शिक्षक परिचय समारोह।
- शिक्षक टेलीफोन निर्देशिका के सप्तम संस्करण का विमोचन।
- शैक्षिक विचार गोष्ठी – विषय – शिक्षकों की सेवा सुरक्षा संबंधी धारा 21 – राज्य सरकार का दायित्व।
डा. आर.पी. मिश्र प्रादेशिक उपाध्यक्ष प्रवक्ता एवं संरक्षक ने बताया कि सम्मेलन के प्रतिभागी शिक्षक/शिक्षिकाओं को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विशेष आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति प्रदान की गई है . इसलिए संगठन की सभी शाखाध्यक्षों/मंत्रियों से अनुरोध किया गया है कि सम्मेलन में 31 मार्च, 2023 एवं 31 मार्च 2024 के साथ ही पूर्व वर्षों के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किए जाने तथा जनपद लखनऊ में नव नियुक्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का मुख्य अतिथि से परिचय करा कर उन्हें भी सम्मानित किए जाने के लिए अवश्य आमंत्रित करें। यह जानकारी डा. आर.पी. मिश्र प्रादेशिक उपाध्यक्ष प्रवक्ता एवं संरक्षक, डा.आर.के. त्रिवेदी प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा जिलाध्यक्ष, महेश चन्द्र जिलामंत्री, आर० पी० सिंह- कोषाध्यक्ष, आलोक पाठक -आय व्यय निरीक्षक, डॉ०मीता श्रीवास्तव- सदस्य राज्य कार्यकारिणी की और से दी गई है .
