

- शा क पूर्व मा शाला सेमरताल के 45 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें अधिकांश छात्राओं ने श्रेष्ठ अंक पाकर गौरवान्वित किया।
- कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण कर समापन की घोषणा की गई ।
बिलासपुर , 26 जनवरी , campussamachar.com, आज गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय ज्ञान परीक्षा का आयोजन विगत माह आयोजित किया गया था जिसमें शा क पूर्व मा शाला सेमरताल के 45 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें अधिकांश छात्राओं ने श्रेष्ठ अंक पाकर गौरवान्वित किया।
शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर , अमित कुमार राव पंच, अनिता कौशिक पंच, राजकुमारी यादव पंच,रितु धीवर पंच, शांति तिर्की प्रधान पाठक, ओमप्रकाश वर्मा जी शैक्षिक समन्वयक के हाथों से सभी उपस्थित छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण किया एवं दिनांक 23-1-2025को वार्षिक उत्सव में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर काफी संख्या में पालक अभिभावक उपस्थित होकर भारत के एकता और अखंडता का परिचय दिया गणतंत्र दिवस अमर रहे भारत माता की जय की गुंज से पुरा गदगद हो गए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ रैली निकाली गई जिसमें सभी शासकीय अशासकीय के स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया और सभी जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का झमाझम प्रस्तुति किया।

इस महान अवसर पर सभी शिक्षक – शिक्षिकाए सुमन राजेन्द्र कौशिक क्रांति सिंगरोल प्रदीप कुमार मुखर्जी, अनिता बोरकर, इंदिरा कश्यप प्रधान पाठक प्रा शाला सेमरताल,निलिमा निकोसे,सुभा पांडेय, राधा टडंन, अनुपमा गौरहा, पद्मावती मरावी, प्रमीला यादव का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण कर समापन का घोषणा किया गया।

