

बिलासपुर , 24 जनवरी , campussamachar.com, शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा छ: से आठ तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना से प्रारंभ किया गया.
शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर, संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी प्रधान पाठक शांति तिर्की जी का तिलक लगाकर स्वागत पश्चात् विद्यार्थियों के द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई सुआ नृत्य, पंथी नृत्य लोकनृत्य,देश भक्ति गीत, एवं सरगुजिया डांस में आनंद आ गया । विद्यार्थियों ने पूरे आदिवासी पोशाक, टोड़ा ककना,करधन, और पुतरी धारण कर हमारी लोककला, एवं पहनावा का अच्छा संदेश दिया।इसी तरह स्वच्छता, शिक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुती दी गई.
देखें Video
इस अवसर शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर जी ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए पुरस्कार दिया।
कार्यक्रम में ग्राम के पालक अभिभावक बड़े संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिता बोरकर, प्रदीप कुमार मुखर्जी, सुमन राजेन्द्र कौशिक क्रांति सिंगरोल, पद्मावती मरावी, प्रमीला यादव, राजकुमारी यादव विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम सफल संचालन प्रदीप कुमार मुखर्जी ने किया।

