
लखनऊ , 23 जनवरी , campussamachar.com, इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज लखनऊ ( Industrial Inter College Lucknow) में आज 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जयंती ( Subhash Chandra Bose Jayanti) पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेकानंद मिश्र जी ने नेता जी के देश के प्रति अभूतपूर्व योगदान को बच्चों को बताया।
उप प्रधानाचार्य बृजेश बरनवाल जी ने नेताजी के कृतित्व का बखान किया और उनके प्रचलित नारा जय हिंद का उद्घोष कराया। वरिष्ठ शिक्षक शैलेंद्र कुमार शुक्ल जी ने नेताजी के व्यक्तित्व के बारे में बताया और उनके तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा इस नारा का आजादी के समय में प्रभाव ओर सार्थकता के बारे में बताया। प्रवक्ता श्री विनोद कुमार और अन्य शिक्षक गण एवं कर्मचारी गण एवं बच्चों ने नेताजी को याद किया और उन्हें शत-शत नमन अर्पित किया।
अपनी ताकत पर भरोसा करो उधार की ताकत तुम्हारे लिए घातक है, ऐसे ओजस्वी भाषा और नारों से नेताजी ने भारत वासियों को जागृत किया और ब्रिटिश हुकूमत की नींद उड़ा दिया था।

