
- कार्यक्रम के आयोजन बिजौर सीएससी मनोज सिंह ठाकुर एवं शहर के समस्त सीएससी रहे।
बिलासपुर , 17 जनवरी, campussamachar.com, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड स्तरीय पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई में हुआ . इस प्रतियोगिता में शहरी क्षेत्र के तीन स्व सहायता समूह ने प्रतियोगिता मे भाग लिया, जिसमें मध्यान भोजन के मेन्यू के अनुसार चावल, पंचरतन दाल, मौसमी सब्जी, पापड़ अचार और स्व सहायता समूह के द्वारा स्वयं के बर्तन गैस चूल्हा के साथ उपस्थित होकर नित मापदंड के आधार पर 10 बच्चों के लिए भोजन तैयार कर बच्चों को भरोसा गया निर्णायक मंडल के द्वारा श्रेष्ठ गुणवत्ता पूर्वक भोजन तैयार करने वाले समूह को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर तृतीय स्थान देकर सम्मानित किया गया.
bilaspur school news : इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता ध्रुव विकास खंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा, शहरी क्षेत्र के सीएससी श्री सुनील पांडे जी श्री योगेंद्र वर्मा जी श्री शेषमणि कुशवाहा जी श्री गोकर्ण उपाध्याय जी एवं मनोज सिंह ठाकुर के साथ निर्णायक मंडल के रूप में श्रीमती अनीशा कटियार श्रीमती ममता साहू श्रीमती आशा सक्सैना श्रीमती दीप्ति जावलकर पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक श्रीमती अनीता शर्मा प्राथमिक प्रधान पाठक श्रीमती सरोज यादव वनमाला तिवारी रमा साहू, उपासना सिंह रचना परिहार की उपस्थिति रही।
bilaspur news : सभी की उपस्थिति में निर्णायक मंडल के द्वारा सिद्ध मुनि बाबा स्वास्थ्य सहायता समूह कामता राय को प्रथम एवं जय संतोषी मां स्व सहायता समूह पर सदा द्वितीय पुरस्कार तथा तृतीय जय काली मां स्वा सहायता समूह पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के आयोजन बिजौर सीएससी मनोज सिंह ठाकुर एवं शहर के समस्त सीएससी रहे।
