
लखनऊ, 17 जनवरी, campussamachar.com, केंद्र सरकार द्वारा कल आठवीं वेतनमान वेतन आयोग की घोषणा करने पर विभिन्न शिक्षक कर्मचारी संगठनों ने उत्साहवर्धक निर्णय बताया है. शिक्षक संघ ( पांडेय गुट) ने केन्दीय मंत्रिमंडल के फैसले की घोषणा को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी एवं उनके मंत्रिमंडल को शिक्षको व कर्मचारियों का परम हितैषी बताया है। इसके लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया है.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट )के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेतन आठवां वेतन आयोग के गठन का फैसला कर यह साबित कर दिया है कि वे शिक्षकों और कर्मचारियों के हित के लिए हमेशा सोचते रहते हैं. शिक्षक नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा उनका संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णय पर सकारात्मक प्रतिक्रया व्यक्त करता है .
पांडेय गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं वरिष्ठ शिक्षक नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग गठित किये जाने संबंधी फैसले का हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह माँग संगठन लगातार लंबे समय से करता चला आ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने
आठवे वेतन आयोग गठन पर फैसले से शिक्षकों कर्मचारियों में खुशी की लहर है . संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने मंत्रिमंडल के फैसले को कर्मचारी शिक्षको के व्यापक हित में बताते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी व उनके मंत्रिंमंडल को हार्दिक बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।
