
शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने सभी उपस्थित प्रधान पाठकों को पुष्प गुच्छ एवं पेन देकर नये साल की शुभकामनाएं दी और नये साल नई ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्य पर डटे रहने पर जोर दिया। - इस अवसर पर शांति तिर्की प्रधान पाठक, शिप्रा आश्ना लहरी प्रधान पाठक, रविन्द्र कुमार गहवई ने अपना अपना अनुभव शेयर किया.
बिलासपुर , 06 जनवरी , campussamachar.com, आज 06 जनवरी को संकुल केन्द्र सेमरताल में मासिक बैठक में सभी शासकीय और अशासकीय प्राईवेट स्कूल के प्रधान पाठक उपस्थित रहे। शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने बैठक में नये साल की शुभकामनाएं के साथ प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी व चर्चा की गई। जिसमें अपार आई डी के प्रोग्रेस रिपोर्ट, परीक्षा पे चर्चा,नशा मुक्ति, परीक्षा केन्द्र,एम डी एम, समावेशी शिक्षा, दिव्यांग विद्यार्थियो के संबंध में। 26जनवरी की तैयारी, शाला भवन निर्माण आदि के बारे में जानकारी दी गई।

bilaspur school news : इसके बाद संकुल सेमरताल अंतर्गत चार प्राथमिक शालाओं में प्रधान पाठकों ने कार्यभार ग्रहण किया है जिनमें प्रा शाला भदौरियाखार में रेखा सिंह खैरवार,प्रा शाला सेमरताल में इंदिरा कश्यप,प्रा शाला नवगंवा में राजेश कुमार अंनत, प्रा नहरीभाठा में सरिता नेताम का सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शांति तिर्की प्रधान पाठक, शिप्रा आश्ना लहरी प्रधान पाठक, रविन्द्र कुमार गहवई ने अपना अपना अनुभव शेयर किया एवं शिक्षकों का कर्तव्य पर प्रकाश डाला गया। ईश्वर प्रसाद गहवई के द्वारा शानदार गीत सुनाकर नये साल को यादगार बना दिया।
bilaspur news : शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने सभी उपस्थित प्रधान पाठकों का पुष्प गुच्छ एवं पेन देकर नया साल का शुभकामनाएं दिए और नये साल नई ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्य पर डटे रहने पर जोर दिया। सभी उपस्थित दिनेश कुमार कोरी, प्रदीप कुमार मुखर्जी, संजय सोनवानी, सुनीता धीवर,निलिमा निकोसे,शुभा पांडेय, अनिता बोरकर, सुमन राजेन्द्र कौशिक क्रांति सिंगरोल, पद्मावती मरावी, विजय नामदेव , शारदा मानिकपुरी, आदि को धन्यवाद प्रेषित किया गया।

