

लखनऊ , 29 दिसम्बर, campussamachar.com, महामना इंटर कॉलेज सभागार में आज “अमृत महोत्सव समारोह” भव्यता एवं राष्ट्रवाद वैचारिक प्रवाह के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में महामना मालवीय मिशन परिवार के अलावा भारी संख्या में शिक्षाविद , कानूनविद , समाज एवं शिक्षाशास्त्री तथा संघ विचारक मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ महामना के चित्र पर माल्यर्पण एवं वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ हुआ।
महामना मालवीय इंटर कॉलेज (गोमतीनगर) सभागार में उपस्थित प्रबुद्ध एवं विद्वत जनों को संबोधित करते हुए मालवीय मिशन संरक्षक एवं संघ चिंतक प्रभु नारायण ने कहा कि , गीता सनातन संस्कार एवँसंस्कृति की ध्वजा वाहक है हमारे कर्म जितने निस्वार्थ भाव से सहज होंगे हमारी बुद्धि उतनी ही निर्मल होगी। देव शब्द के वैदिक अर्थ सूर्य , वरुण , वायु , अग्नि , इंद्र आदि का युगीन विस्तार हमारे कार्यशैली के सोपान हैं।
संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी स्वान्त रंजन जी ने कहा कि , श्रीमद्भागवत गीता का पठन-पाठन , चिंतन और व्यवहारिक आचरण हमारे दैनंदिन में होना चाहिए संघ के संस्कार व गीता के उपदेश को स्वयं के तथा स्वंय सेवकों के अन्तःकरण में उतारने का स्वाभाविक प्रयास होना चाहिए।
lucknow news : महामना मालवीय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई० हरिशंकर सिंह ने कहा कि मालवीय जी का जीवन और दर्शन भारतीय समाज के हर क्षेत्र में मार्गदर्शक रहा है जहां उन्होंने शिक्षा संस्कृति और राष्ट्रीयता को नई दिशा दी वहीं उनके आर्थिक विचारों ने भारत को आत्मनिर्भरता और स्वदेशी भाव को ठोस आधार प्रदान किया है। कार्यक्रम का संचालन मालवीय मिशन समन्वयक ई० गोविंद राम अग्रवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय महासचिव डॉ० वेद प्रताप सिंह ने किया।

आयोजित अमृत महोत्सव समारोह में प्रमुख रूप से प्रान्त प्रचारक कौशल किशोर , मृत्युंजय कुमार , प्रकाश गौतम एडवोकेट , अवध संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , महामंत्री शोमेश वर्धन सिंह एडवोकेट , वरिष्ठ अधिवक्ता कुमार संभव , विनय शाही एडवोकेट , समाजसेवी विपिन सिंह , गौ सेवक अजय श्रीवास्तव अज्जू , प्रबंधक जी०के अस्थाना , बृजेश कुमार , राकेश कुमार , ऋचा , प्रज्ञा , नीलिमा श्रीवास्तव , प्रवक्ता पंकज श्रीवास्तव , प्राचार्य एस०पी सिंह , भारत भूषण गोयल , शरद श्रीवास्तव , प्रो रूप नारायण ,सदस्य विधानपरिषद अवनीश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर संघ विचारक प्रभु नारायण को शुभचिंतकों ने अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ पहनाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ संघनिष्ठ कार्यकताओं को सम्मानित भी किया गया।

