
भोपाल, 28 दिसम्बर, campussamachar.com, जवाहर नवोदय विद्यालय , रातीबड़, भोपाल में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025, ( NVS JNV JNVST 2025-26) शनिवार, 18 जनवरी 2025 को भोपाल जिले के 10 केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। जिसके प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
प्राचार्य, नवोदय विद्यालय रातीबड़, भोपाल पी.एम.श्री. जवाहर ने सभी पालकों से अपील की है कि वह अपने पाल्य-पाल्या का प्रवेश पत्र ऑनलाइन navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdmitCard से स्वयं ही प्राप्त (डाउनलोड) करें।
प्रवेश पत्र प्राप्ति में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़ जिला भोपाल के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता हैं जहाँ के दूरभाष क्रमांक 0755-2896325, 9584359571 हैं।
