छात्राओं मे मानको के प्रति जागरूकता प्रसारित करने के दृष्टिकोण से यह कार्यक्रम सफल रहा।
विदिशा, 19 दिसम्बर ,campussamachar.com, राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय( Rajmata Vijiyaraje Scindia Govt.Girls College) के मानक क्लब एवं भारतीय मानक यूरो भोपाल द्वारा गुरुवार को महाविद्यालय में टेक्निकल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में 32 मानको क्लब के सदस्यों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर नीता पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण बीआईएस मार्क वाले ही सामान का प्रयोग करने के लिए कहा एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता को प्राप्त करने का संदेश दिया। मानक क्लब मैटर श्री राम आशीष यादव ने बीआईएस द्वारा वस्तुओं की गुणवत्ता से संबंधित मानक चिन्हो के जैसे हॉलमार्क , आईएसआई, सीआरएस इत्यादि मानक चिन्हो के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस प्रतियोगिता में कुमारी प्रशस्ति सक्सेना को प्रथम मुस्कान कुशवाहा को द्वितीय भूमिका जैन को तृतीय एवं नीता सूर्यवंशी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। विजेताओं को भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल की सहयोग से प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर नीता दीक्षित, डॉक्टर ज्योति मिश्रा, प्रोफेसर सविता सोनी, डॉक्टर राजूला अल्बर्ट, जोनू यादव एवं रवि रंजन मौजूद रहे।
महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. विनीता प्रजापति ने कार्यक्रम में शामिल सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में कुमारी अभिलाष साहू, अरुण शर्मा एवं गजेंद्र राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्राओं मे मानको के प्रति जागरूकता प्रसारित करने के दृष्टिकोण से यह कार्यक्रम सफल रहा।
