
- जान बुझ कर लौटाए जा रहे ओ पी एस के मामले- ओ पी त्रिपाठी
- योगी सरकार तत्काल करे हस्तक्षेप
लखनऊ, 15 दिसम्बर , campussamachar.com. उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ) पांडेय गुट ) ने आज यहाँ जारी अपने एक बयान में निदेशालय स्तर से ओ पी एस ( Old pension scheme) के मामले आपत्तियां लगा लगा कर प्रकरण लौटाए जाने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है.
Teachers News : संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपने बयान मे बताया कि योगी सरकार द्वारा एक अप्रैल 2005 के पहले हुए शिक्षकों की भर्ती हेतु विज्ञापनों पर शिक्षको को पुरानी पेंशन ( Old pension scheme) से अच्छादित करने का स्पष्ट आदेश जारी किया गया है। सारे मामले कयी महीने से निदेशालय प्रयाग राज स्तर पर लंबित है। अब जनपद वार आपतियाँ लगा कर उन्हें वापस भेजा जा रहा है। अपतियाँ मे प्रमुख रूप से पेनल न होने की अपति कामन है। जिसे डी आई ओ एस ( dios ) द्वारा भेजने का आदेश दिया गया है। आधे अधूरे प्रकरणों को भेज कर सरकार की मंशा से शिक्षा अधिकारियों द्वारा खिलवाड किया जा रहा है। यह स्थिति अत्यंत ही आपत्ति जनक ही नहीं वल्कि सरकार व शासन की मंशा के भी सर्वथा विपरीत है।
UP News : शिक्षक नेता त्रिपाठी ने इस मामले की ओर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार एवं मुख्यमंत्री जी ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) का व्यक्ति गत ध्यान आकर्षित करते हुए इस जनहित व शिक्षको के लंबित मामलो को समय बद्ध निराकरण करते हुए एक अप्रैल 200,5 से पहले हुए विज्ञापनों पर हुए चयनित शिक्षको को जिले वार अभियान चला कर लंबित प्रकरणों को वापस मगा कर अथवा लबित मामले शीघ्र निपटाये जाने की पुर जोर माँग की है।
