

- कार्यक्रम के अंत में लुआक्टा के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनोज पांडेय ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संपूर्ण कार्यक्रम का निर्देशन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अंशु केडिया जी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
- खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज की सुहानी राय जिन्होंने नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई थी प्रथम स्थान प्राप्त किया, करिश्मा चौरसिया खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज जिन्होंने निशिकांत दुबे की भूमिका निभाई थी. द्वितीय स्थान तथा अनुष्का चौरसिया करामत हुसैन पी जी कॉलेज जिन्होंने नितिन गडकरी की भूमिका निभाई थी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लखनऊ, 26 नवंबर,campussamachar.com, खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज ( khun khun ji girls degree college lucknow,) में राजनीति शास्त्र विभाग के सौजन्य से 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर एक अंतर विद्यालयी “Moot Parliament”का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक “एक देश एक चुनाव “था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश 1978 बैच के सेवानिवृत्ति आईएएस और प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव विद्यमान रहे। महाविद्यालय ( khun khun ji girls degree college lucknow) की प्राचार्या अंशु केडिया जी द्वारा उनका शॉल,बुके,मोमेंटो देकर स्वागत किया गया.

khun khun ji girls degree college lucknow : कार्यक्रम के प्रारंभ में आलोक रंजन जी ने भारत की सफल लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की अहम भूमिका पर अपने प्रेरणादायक विचार रखे मुख्य अतिथि के अभिवादन के बाद औपचारिक ढंग से Moot Parliament की शुरुआत की गई,जिसमे निरीक्षक के रूप में प्रो. डी सी डी आर पांडे कालीचरण पी जी कॉलेज से सम्मिलित हुये।
khun khun ji girls college lucknow : निर्णायक मंडल के रूप में प्रो. इमरान सर मुमताज पी जी कॉलेज, प्रो. सुमन मिश्रा नारी शिक्षा निकेतन, प्रो. ज्योत्सना पांडे खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज ( khun khun ji girls degree college lucknow) ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम स्पीकर द्वारा पक्ष और विपक्ष के सभी चयनित सदस्यों को शपथ दिलाकर संसद की गरिमा बनाए रखने का अनुरोध किया गया उसके बाद स्पीकर के आदेशानुसार गृह मंत्री अमित शाह द्वारा “एक देश एक चुनाव” विषय पर बिल प्रस्तुत किया गया उनके बिल प्रस्तुत करने के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिल के विरोध में अपनी बातें रखी.

इसके बाद स्पीकर महोदय के निर्देशन में सभी सदस्यों जिसमें निर्मला सीतारमण, निशिकांत दुबे, ओवैसी अखिलेश यादव आदि अन्य सदस्यों ने अपने-अपने विचार बिल के पक्ष और विपक्ष में रखें। जोरदार बहस के बाद एक तिहाई बहुमत के साथ बिल पास हो गया।
Moot Parliament में पक्ष की तरफ से खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज की सुहानी राय जिन्होंने नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई थी प्रथम स्थान प्राप्त किया, करिश्मा चौरसिया खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज जिन्होंने निशिकांत दुबे की भूमिका निभाई थी. द्वितीय स्थान तथा अनुष्का चौरसिया करामत हुसैन पी जी कॉलेज जिन्होंने नितिन गडकरी की भूमिका निभाई थी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विपक्ष की तरफ से जैनब जुनैद मुमताज पी जी कॉलेज जिन्होंने ओवैसी की भूमिका निभाई थी . प्रथम स्थान, दनिया करामत हुसैन पी जी कॉलेज जिन्होंने राघव चड्ढा की भूमिका निभाई थी द्वितीय स्थान,भूमि सक्सेना खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज जिन्होंने शशि थरूर की भूमिका निभाई थी तृतीय स्थान प्राप्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन संयोजिका सत्यम तिवारी एवं प्रो चेतना सामंत, डॉ पारूल सिंह, डॉ अनामिका सिंह,डॉ अंजू यादव तथा समस्त महाविद्यालय की शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में लुआक्टा के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनोज पांडेय ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संपूर्ण कार्यक्रम का निर्देशन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अंशु केडिया जी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

