
बिलासपुर. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, C.G.) के परीक्षा विभाग द्वारा 9 नवंबर, 2021 को जारी पत्र के अनुसार बी.ए.एल.एल.एल.बी. एवं बी.कॉम.एल.एल.बी. (ओल्ड) दूसरे, चौथे, छठे एवं आठवें सेमेस्टर की एटीकेटी की परीक्षा 2020-21 ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होंगी।
परीक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से परीक्षाओं का आयोजन 15 नवंबर, 2021 से किया जाएगा। बी.ए.एल.एल.एल.बी. एवं बी.कॉम.एल.एल.बी. (ओल्ड) दूसरे, चौथे, छठे एवं आठवें सेमेस्टर की एटीकेटी की परीक्षाएं 20 नवंबर, 2021 तक आयोजित होंगी। परीक्षाओं का आयोजन सुबह 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक किया जाएगा।
University में विभिन्न वैधानिक पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 08 दिसंबर
गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के प्रशासन विभाग द्वारा 08 नवंबर, 2021 को संशोधन पत्र जारी किया गया है। जिसके तहत विज्ञापन संख्या 3321 आरईसी./प्रशासन/2021 को वैधानिक पदों कुलसचिव (एक अनारक्षित) एवं वित्ताधिकारी (एक अनारक्षित) (03 वर्षों के सावधिक आधार पर) पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 08 दिसंबर, 2021 किया गया है।
साथ ही अधिवक्ताओं को सूची में सम्मिलित (Empanelment of Advocates) किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 08 दिसंबर, 2021 कर दिया गया है। आवेदनकर्ता अधिक जानकारी के लिएGuru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) की वेबसाइट www.ggu.ac.in का निरंतर अवलोकन करते रहें।
