
डॉ रवि सिंह ने देश हित मे युवा पीढ़ी को आगे आने का आह्वान किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन साधक राज कुमार जी ने किया।
लखनऊ, 27 सितम्बर , campussamachar.com, क्रांतिकारी भगत सिंह जी की जयंती पर 27 सितंबर को भाजपा मुख्यालय स्थित मालवीय ग्रन्थालय में संगोष्ठी श्रद्धाजंलि सभा हुई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश जी , प्रदेश प्रभारी विभाग प्रकोष्ठ ने कहा कि क्रांतिकारियों के सपनों का भारत बनाने के लिए अपने को समर्पित करना है। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए अर्चना मिश्रा प्रदेश मंत्री ने कहा कि आज देश के लिये जीने की आवश्यकता है एक भारत ,श्रेष्ठ भारत तभी बनेगा। मुख्य अतिथि डॉ रवि सिंह से देश हित मे युवा पीढ़ी को आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन साधक राज कुमार ने किया। इसमें मुख्यरूप से विनोद तिवारी, डॉ. हरनाम सिंह, ई.विद्या भूषण गोंड़ ,रविन्द्र , चेत नारायण सिंह आदि प्रमुख लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

