
लखनऊ , 22 सितम्बर , campussamachar.com, कालीचरन महाविद्यालय लखनऊ ( Kalicharan Degree College, Lucknow ) के शिक्षक एवं लुआक्टा के संयुक्त सचिव डा मुकेश मिश्रा शारीरिक शिक्षा विभाग एवं डा अरूण यादव हिंदी विभाग को एकेडमिक लेवल 10 से एकेडमिक लेवल 11 मे प्रोन्नत प्रदान की गई है . लखनऊ विश्वविद्यालय से संबध कालीचरण डिग्री कालेज केइन शिक्षकों के प्रोन्न्त होने पर लखनऊ विश्वविद्यालय सम्बद्ध डिग्री कालेज शिक्षक संघ ( लुआक्टा ) के अध्यक्ष डा मनोज पांडेय और महामंत्री डा अंशु केडिया सहित समस्त लुआक्टा कार्यकारणी ने शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित किया है .
LUACTA News : साथ ही साथ महाविद्यालय ( Kalicharan Degree College, Lucknow ) के प्रबंधक ई 0 वी एन मिश्रा , प्राचार्य प्रो चन्द्र मोहन उपाध्याय, निदेशक नामिनि प्रो अनुराधा तिवारी, एवं विषय विशेषज्ञ तथा आई क्यू ए सी, का आभार जताया है l
