

- NMOPS के राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञ ने कहा कि आज OPS की मांग को लेकर देश का पूरा शिक्षक व कर्मचारी एकजुट हो गया है वह OPS बहाली के लिये प्रतिबद्ध है।
लखनऊ , 3 सितम्बर , campussamachar.com, NMOPS के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 राजेश कुमार ने बताया कि NMOPS के आह्वान पर पूरे देश में आज काली पट्टी बांधकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने काम किया व सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। यह कार्यक्रम दिनांक.02 सितंबर से शुरू होकर 06 सितंबर तक चलेगा।
NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम की दिनांक.27.08.2024 को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आँनलाइन बैठक में मोदी सरकार द्वारा घोषित की गई `UNIFEID PENSION SCHEME (UPS) व NPS को समाप्त कर OPS – OLD PENSION SCHEME को लागू करने के लिए पूरे देश के कर्मचारियों व शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर काम कर मा0 प्रधानमंत्री जी से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की और कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारियों व शिक्षकों को राहत दें क्योंकि NPS व UPS से से कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

काली पट्टी का असर यह रहा कि केन्द्र-राज्य का कोई विभाग नहीं बचा जहां कर्मी ने कार्य तो किया परन्तु काली पट्टी बांध कर। स्कूल ,कालेज ,डिग्री कालेज हो या विश्वविद्यालय, रेलवे स्टेशन हो या बस अडंड़ा । लेखपाल , सफाई कर्मचारी ,राजस्व ,बैककर्मी कर्मचारी ,शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, ट्रैकमैन, लोको पायलट समेत सभी शिक्षकों/ कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर अभियान में हिस्सा लिया। यही इस आंदोलन की ताकत है क्योंकि पेंशन की लड़ाई हर एक की लडाई है।

NMOPS के राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञ ने कहा कि आज OPS की मांग को लेकर देश का पूरा शिक्षक व कर्मचारी एकजुट हो गया है वह OPS बहाली के लिये प्रतिबद्ध है। NMOPS के राष्ट्रीय सचिव डॉ0 नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि देश का शिक्षक व कर्मचारी NPS व UPS से सहमत नहीं है। NPS व UPS दोनों ही छलावा है। पुरानी पेंशन ही सामाजिक सुरक्षा की मजबूत गारन्टी है इसलिए सरकार NPS व UPS रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करे।

