

बिलासपुर , 17 अगस्त.campussamachar.com, अंकुश मानवाधिकार एक पहल एसोसिएशन द्वारा उसलापुर ओवर ब्रिज के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंकुश परिवार के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे बच्चो ने भी बढ़ चढ़ कर अपने अपने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। स्वामी आत्मानंद पालक समिति के सदस्य गणेश सोनी सुधीर पाशे, बघेल मैडम व मुख्य अतिथि प्रमोद अवस्थी के साथ विशिष्ठ अतिथि एस एन पांडेय , तोमर जी, एस के दुबे जी , राम लखन शर्मा के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता आर पी मिश्रा जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को अंकुश की विशेष सहयोग सुंदरकाण्ड गायन मंडली ने दिया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार और प्रसाद का वितरण किया गया।
bilaspur news today : सभी लोगो ने अंकुश के इस कार्यक्रम और प्रयास की सराहना करते हुए शुभ कामनाएं अर्पित किए तथा वीर बलिदानियों को श्रद्धा पूर्वक याद किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकुश संघ परिवार के अखिलानंद पाण्डेय, मुकेश पारीक,अक्षय कुमार सिंह, मनोज शर्मा कवि,राजेश शुक्ला, प्रमोद तिवारी,कौशल्या साहू,लक्ष्मी साहू,ईश्वर तिवारी, संजीव बाजपेयी, छगनलाल यादव, शिवांश पाण्डेय, संतोष पयासी, विकास दुबे, मृणाल राय ,नर्मदा प्रसाद अहीर,पिन्टू यादव, मनीष पटेल,कमला देवी पाण्डेय,इन्दुबाला पाण्डेय,सत्या पांडेय, सरिता पाण्डेय, स्मिता नामदेव, श्वेता पाण्डेय, अनावी सिंह आदि उपस्थित रहे।
